डीएम व विधान पार्षद ने सामुदायिक भवन,सेवा सदन, रजत जयंती पार्क का किया निरीक्षण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में स्थित सामुदायिक भवन, सेवा सदन, रजत जयंती पार्क एवं अनाथालय रोड स्थित अनाथ आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कर्म में सामुदायिक भवन, रजत जयंती पार्क एवं सेवा सदन का पिछले दो वर्षों से कमेटी के सदस्यों के देहांत एवं बाहर चले जाने से भवन का रखरखाव सौंदर्य करण एवं अन्य कार्य ठप है।जिसको लेकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। बताते चले की दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में बने सामुदायिक भवन रजत जयंती पार्क एवं सेवा सदन का अध्यक्ष भी जिला पदाधिकारी हैं। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल हैं इन दोनों के द्वारा आज तीनों जगह का औचक निरीक्षण कर यहां की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यहां के कमेटी का विस्तार जल्द ही किया जाएगा एवं भवन का सौंदर्यकरण एवं पार्क का सौंदर्यकरण निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न तरह की योजनाएं बनाई जाएगी जिस पर आने वाले दिनों में कार्य किया जाएगा। वहीं अनाथालय रोड स्थित अनाथ आश्रम का भी जिला पदाधिकारी एवं विधान परिषद के द्वारा निरीक्षण कर अनाथ आश्रम का जिणोंधार के लिए रोड मैप तैयार करने का निर्णय जिला पदाधिकारी द्वारा लिया गया।जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जी के साथ कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद चौधरी, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं मंदिर कमेटी के सदस्य गण मौजूद रहे।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
