आरपीएफ का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान में सात मोबाइल चोर गिरफ्तार।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन से गुरुवार और शुक्रवार को चलाए गए दो दिवसीय अभियान में सात मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के मोबाइल फोन, पासबुक, एटीएम कार्ड आदि सामानों सहित गिरफ्तार किया गया। इन लोगो को आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के दक्षिणी रेल फूट ओवर ब्रिज और कटिहार स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 34 वर्षीय प्रीतम कुमार , 21 वर्षीय गुड्डू दास, 32 वर्षीय सैदुर रहमान और 20 वर्षीय कुणाल कुमार कटिहार जिला निवासी है जबकि 28 वर्षीय मो केशर आलम और 35 वर्षीय मो अवजात अंसारी अररिया जिला के निवासी है जबकि 20 वर्षीय मो गुड्डू मधेपुरा जिला का निवासी है। जिन्हे आरपीएएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में धारा 414 /34 आदि आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा पकड़े गए सभी व्यक्तियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली के साथ जीआरपी कटिहार एसएचओ मो इमरान आलम, आरपीएफ एसआई आबेदानंद सिंह, अनुज कुमार, वी तिवारी, मनोज सिंह एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
