April 4, 2026

डीएम लेकर पहुंचे गन्ने से भरे ट्रॉली, दो विधायकों को बैठाकर खुद चलाया ट्रैक्टर ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कई चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू हो गया है। किसान भी गन्ना लेकर चीनी मिलों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं ।लेकिन एक चीनी मिल में का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खुद एक किसान की गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हो गए और उसे खुद ही ड्राइव किया । तिलहर सहकारी चीनी मिल में रविवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह, तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा, ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह मौजूद थे। उन्होंने हवन पूजन किया इसके बाद गन्ना लेकर आए किसानों को सम्मानित किया। डीएम ने ट्रैक्टर पर अपने साथ दोनों विधायकों को बिठाया और डाले तक गए । शाहजहांपुर में निगोही की डालमिया चीनी मिल, पुवायां चीनी मिल, रोजा चीनी मिल में पहले ही पेराई सत्र शुरू हो चुका है ।

Previous post यहां धुमधाम से मनाते हैं नाग दिवाली ऐसे करते हैं नागराज की पुजा।
Next post मोदी के साथ तस्वीरें साझा कर योगी ने ट्विटर पर लिखा “अंबर से ऊंचा जाना है”
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial