कुर्सेला में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पांच पुलिसकर्मी घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित इंदिरा ग्राम में मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे शराबियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया, यहां तक कि पुलिस को अपना वाहन भी मौके पर छोड़ना पड़ा।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शराब पीने के आरोप में गांव में आए एक युवक को पकड़कर ले जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर झड़प में बदल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।इस झड़प में महिला व पुरुष सहित कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को काबू में करने के लिए बाद में भारी संख्या में पुलिस बल इंदिरा ग्राम पहुंचा और छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान अहले सुबह पुलिस ने इस मामले में रोशन कुमार मंडल को हिरासत में लिया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन युवक को पकड़ने के दौरान विवाद बढ़ा वहीं इस मामले में पुलिस ने 19 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद इंदिरा ग्राम में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
