हस्तांतरण पर थानाध्यक्ष को दिया विदाई ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढा़ थाना परिसर में थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह तथा नव पदस्थापित थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। समारोह में नगर पंचायत के प्रतिनिधि के अलावा पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया। विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज सिंह ने रूपक रंजन सिंह के 2 वर्ष 2 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में घटित होने वाले घटनाएं सहित असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए अमन चैन स्थापित कर अपराधियों पर नकेल कसने का साहसिक कार्य किया है। थाना क्षेत्र में घटनाओं के वांछित आरोपी को 7 राज्यों से खदेड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजकर कोढ़ा का मान बढ़ाया है उन्होंने पदस्थापित थानाध्यक्ष आलोक राय से पूर्व थानाध्यक्ष की तरह थाना को स्वस्थ ढंग से चलाने की अपेक्षा की है इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य धीरेंद्र नेता विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रंजना राजन मुखिया प्रितम देवीभाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी विधायक प्रतिनिधि रमन झा मनोज ठाकुर डॉ प्रदीप जयपुरिया वार्ड पार्षद अमित मंडल मिथुन पूर्वे आदि उपस्थित थे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
