July 26, 2026

रेल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन से भारी मात्रा मेंं अफीम किया जब्त ।

Read Time:2 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्टेशन में रेल पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप को बरामद किया है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आई एनजीपी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार रेल पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान लाखो का अफीम को साधारण बोगी से बरामद किया। रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार रेल पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिला था कि ट्रेन में मादक पदार्थ के खेप लाया जा रहा है इस पर कटिहार दो नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचते ही जब तलाशी लिया गया तो ट्रेन की साधारण बोगी में लाखो की नशे की खेप को रेल पुलिस बरामद करने में सफल रही। बरामद अफीम साधारण बोगी D-2 बोगी में एक बैग में लगभग 18 किलो 150 ग्राम वजन में था। वहीं इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रेल पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस सघन चेकिंग अभियान में रेल पुलिस कटिहार के प्रभारी एस एच ओ कमलेश कुमार , एएसआई श्री तिवारी सहित रेल पुलिस के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे। गोत्तलब है की रेल एसपी के निर्देश पर कटिहार रेल छेत्र अंतर्गत रेल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Previous post हस्तांतरण पर थानाध्यक्ष को दिया विदाई ।
Next post कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने क्षेत्र का किया भ्रमण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial