जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म,स्टेशन परिसर,पार्किंग स्टैंड तथा समग्र स्टेशन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रभात रंजन सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय से प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सह प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तम प्रकाश भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाय।
More Stories
एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा संथाली गांव में बुधवार को एक गरीब मजदूर एवं नेक सज्जन व्यक्ति...
ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके...
जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस...
प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक...
नशे में हंगामा कर रहे 9 गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न चौक-चौराहों एवं गांवों से...
