April 4, 2026

जीएसटी में बड़े बदलाव की हो रही है तैयारी खत्म हो सकता है एक स्लैब, कई नई चीज और सेवाओं पर कर ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है ।इसके तहत जीएसटी स्लैब की संख्या घटाने और कई नई चीजों को कर के दायरे में लाने का कदम उठाया जा सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 4 की जगह अब जीएसटी के केवल तीन टैक्स स्लैब रखने पर विचार कर रही है। वर्तमान में 5 फ़ीसदी, 12 फ़ीसदी, 18 फ़ीसदी और 28 फ़ीसदी के स्लैबस‌ है। जिसमें 12 और 18 फ़ीसदी के स्लैबस‌ को मिलाकर सरकार कुल 3 स्लैबस‌ करना चाहती है । इन दोनों स्लैबस‌ को मिलाकर बनाने जाने वाले नए स्लैबस‌ कि जीएसटी दर 15 या 16 फ़ीसदी हो सकती है। सरकार की कमाई पर असर को देखते हुए 16 फ़ीसदी का टैक्स स्लैब ज्यादा संभावित है। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी के इस बदलाव को लेकर 27 नवंबर को मंत्रियों के समूह की एक बैठक होने का जानकारी है तथा इसी बैठक में यह फैसला हो सकती है ।

Previous post ममता के बाद TMC के 16 सांसद भी पहुंचे दिल्ली गृहमंत्री से मांगा वक्त ‌।
Next post पूर्व राज्यपाल कुरेशी बोले योगी सरकार आजम खान की जान लेना चाहती है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial