कुर्सेला में दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
कुर्सेला राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना में एक टोटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हुए,वहीं दुर्घटनाओं में अभिषेक कुमार (19) निवासी रेलवे कॉलोनी, अमित कुमार (19) एवं विकास कुमार (17) निवासी सधवा घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।वहीं दूसरी घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।घटनाओं के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
