April 9, 2026

हेडलाइंस पब्लिक24 @11

Read Time:2 Minute, 40 Second

1- केंद्र सरकार खरीदेगी जायडस केडिला वैक्सीन की एक करोड डोज, ₹265 प्रति डोज की कीमत ।

2- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा पहले अगस्ता वेस्टलैंड भ्रष्ट था अब बीजेपी लॉन्ड्री में धूल कर साफ हो गया ।

3- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ट्विटर पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है ।

4- फ्रेंच पोर्टल मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा दस्तावेज होने के बावजूद भारतीय एजेंसी ने राफेल मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया और जांच शुरू नहीं की ।

5- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यमुना के अंदर जहरीला पानी हरियाणा ने छोड़ा ।

6- मुख्यमंत्री योगी ने कैराना से सपा पर बरसते हुए कहा त्योहारों पर कोई अराजकता करेगा तो सरकार का बुलडोजर तैयार है ।

7- समीर वानखेड़े मामले में हाईकोर्ट ने नवाब मलिक से कहा आप ट्विटर पर जवाब दे सकते हैं तो यहां भी दे सकते हैं ।

8- मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास बढ़ाई सुरक्षा दो संदिग्धों को लेकर टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को किया था फोन ।

9- बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद संजय जयसवाल को ग्रामीणों ने घेरा व्यवस्था को लेकर पूछे सवाल ।

10- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं कहा राष्ट्र उनका कर्जदार रहेगा ।

11- सुकमा के सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग जवान में अपने ही साथियों पर गोलियां बरसाई 4 की मौत और तीन घायल ।

12- आईआरसीटीसी ने भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए श्री रामायण यात्रा ट्रेन का परिचालन किया शुरू अयोध्या से चित्रकूट तक कराएगी दर्शन ।

Previous post शादी के अजीबोगरीब प्रथा सुहागरात पर कपल्स के साथ सोती है दुल्हन की मां
Next post “तारे जमीन पर” के नन्हे सितारे दर्शील सफारी अब बन गए माचो मैन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial