April 4, 2026

हेडलाइंस पब्लिक24 @11

Read Time:2 Minute, 35 Second

1-सुप्रीम कोर्ट ने आर्मी से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए कहा केंद्र 11 महिला अफसरों को 10 दिन के अंदर परमानेंट कमिशन देगा ।

2-सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को कोर्ट ने गैंगरेप के मामले में दोषी करार दिया हुई उम्र कैद ।

3-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने कहा चीन भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ा खतरा ।

4-किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा गूंगी बहरी सरकार को जगाने और अपनी बात मनवाने के लिए 29 नवंबर को ट्रैक्टर से जाएंगे संसद भवन ।

5-राहुल गांधी ने कहा हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग भाजपा की नफरत भरी विचारधारा कांग्रेस की विचारधारा पर पड़ी भारी ।

6-हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पद्मश्री से सम्मानित रेसलर वीरेंद्र सिंह से की मुलाकात सीएम ने खिलाड़ी को न्याय दिलाने का किया वादा ।

7-मध्यप्रदेश में सलमान खुर्शीद की किताब पर लग सकता है प्रतिबंध नरोत्तम मिश्रा ने कहा आस्था को ठेस पहुंचाने का मौका नहीं छोड़ते ।

8-चार धाम की सड़कें 5 से 10 मीटर चौड़ी करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील “चीन से युद्ध छिड़ा तो आएगी काम” पर्यावरण प्रेमी कर रहे हैं परियोजना का विरोध ।

9-लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मानी यूपी सरकार की 2 दिन और समय देने की बात, अगली सुनवाई 15 नवंबर को ।

10- मध्यप्रदेश:- कांग्रेस विधायक संजीव यादव के 17 वर्षीय बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “दोस्त बुला रहा है”

11- ऑस्ट्रिया में जिन्होंने कोविड टीका नहीं लगाया उनके लिए लगेगा लॉकडाउन, उनके रेस्त्रां, सिनेमा या हेयर ड्रेसर के पास जाने पर पाबंदी ।

Previous post बेटी होने से नाराज था पति तो, महिला ने बच्ची समय जहर खाकर दी जान
Next post डॉलर को रुपए में बदलने का झांसा देकर लाखों लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial