April 5, 2026

स्वस्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच ।

Read Time:1 Minute, 8 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाया गया। मौके पर मौजूद एएनएम ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन की जांच, खून, बीपी, वजन और अन्य सामान्य जांच की गई। वहीं गर्भवती महिलाओं को महिला कुपोषण का शिकार न हो इसको लेकर कई तरह के परामर्श दिया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।

Previous post 40 प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।
Next post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial