40 प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।
अशोक यादव (डडंखोरा)
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 40 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच डॉ शशिकांत ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से महिलाओं का रक्तचाप,आयरन,शुगर, विटामिन आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाई दिया गया। उन्होंने बताया कि आशा एवं एएनएम द्वारा क्षेत्रों में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र पंजीकरण कराया जाता है ताकि उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके और प्रसव के समय जच्चा बच्चा सुरक्षित रहे। इस मौके पर एएनएम, आशा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Previous post
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस ।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
