केवाला पंचायत में ज्ञान केंद्र-सह-पुस्तकालय का उद्घाटन, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज केवाला में पंचायत ज्ञान केंद्र-सह-पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया गीता देवी ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मनोज ऋषि और पंचायत समिति सदस्य मुन्ना रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने कहा कि इस ज्ञान केंद्र के खुलने से पंचायत के छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
