कायाकल्प योजना के तहत अनुमंडल अस्पताल का हुआ निरीक्षण ।
बारसोई अनुमंडल अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 2 सदस्यीय टीम ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण किया गया। जांच दल में प्रियंका एलिजाबेथ थॉमस नर्सिंग ट्यूटर एम्स पटना तथा डॉक्टर शकील स्टेट रिसोर्सेज यूनिट एमसीएच स्पेशलिस्ट पटना शामिल थे। निरीक्षण के उपरांत निरक्षण कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि योजना कायाकल्प के तहत सरकार के निर्देश के आलोक में आज जांच की गई तथा इस दौरान अस्पताल के रखरखाव एवं गर्भवती महिलाओं का जांच साफ सफाई दवाई का रखरखाव मरीजों के साथ व्यवहार तथा अस्पताल के सामानों का रखरखाव पर भी जांच की गई सभी बिंदुवार पॉइंट हिसाब से मार्क्स दिए जाएंगे। 70% से अधिक जांच के क्रम में पाए जाने के उपरांत ही कायाकल्प के तहत स्वीकृति प्राप्त होगी। जांच रिपोर्ट सरकार के समक्ष रखी जाएगी अब तक जितने भी जांच किए गए हैं संतोषजनक है तथा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । इस अवसर पर डॉ रीमा सरकार, डॉ प्रेम कुमार, स्वास्थ प्रबंधक उमर फारूक, केयर इंडिया के प्रबंधक दीपक अधिकारी, आशा मैनेजर राजीव कुमार, निशांत कुमार, ओम प्रकाश सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
