April 6, 2026

जदयू कार्यकारिणी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा ।

Read Time:2 Minute, 28 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के बरझ्ला पंचायत में लड्डू सिंह के आवास प्रांगण मे क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्राणपुर विधानसभा प्रभारी डॉ अतएसन हक मौजूद रहे। जिसमें की जदयू के कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी संगठन को लेकर आपस में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। जिसमें कि बताया गया की माननीय मुख्यमंत्री के जदयू की हमारी पार्टी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यो को डोर टू डोर बता कर जागरूक करने का कार्य कर अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट कर मुख्यमंत्री नितिश कुमार के नेतृत्व में लक्ष्य के अनुरूप सीटें हासिल करनी है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि प्राण पुर में जदयू पार्टी संगठन धरातल पर मजबूत होगी। सभी जदयू कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के द्वारा किए गए कार्य आज जो जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है मानो ऐसा लगता है योजनाओं का लाभ समाज में रह रहे निचले पायदान के व्यक्तियों तक आसानी से मिल पा रहा है। वही इस जदयू की कार्यकारिणी बैठक में जदयू प्रदेश महासचिव सह प्राण पुर विधानसभा प्रभारी डॉ अतएसनहक , प्रखंड अध्यक्ष जदयू लड्डू सिंह जदयू, प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश कुमार मंडल, सिवनाथ सिंह, सदानंद ऋषि ,मोहम्मद आरिफ ,पंडित हेंब्रम ,रामजतन मंडल,आंसु वशरा , अर्जुन केवट,गनेश मरैया,जदयू बबलु ऋषि, के अलावे सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष व कई गणमान्य नेतागण मौजूद थे।

Previous post हत्या के मामले में पुलिस ने किया अपराधियों का उद्भेदन ।
Next post केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जन जागरण का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial