April 4, 2026

कदवा सीओ रवि शंकर सिन्हा ने शेखपुरा पंचायत में योजनाओं का किया जांच किया गया

Read Time:2 Minute, 3 Second

सालमारी बलिया बेलौन क्षेत्र में मुख्य सचिव के आदेशानुसार कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत में सीओ रविशंकर सिन्हा ने योजनाओं का जांच पड़ताल की जिसमें के बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा योजना पीडीएस और पैक्स गोदाम का दूकानों में खाद्यान्न का सही तरह से वितरण,नल जल योजना की गुणवत्ता,मनरेगा योजना में रोज़गार की गारंटी,सात निश्चय सहित अन्य योजनाओं का जांच किया गया जिसमें कि शेखपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी, इकबाल हुसैन मुखिया पति मोहम्मद अरब पंचायत सचिव मनरेगा पीआरएस एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया.इस अवसर पर कदवा सीओ रविशंकर सिन्हा ने कहा की जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जायेगी. किसी भी योजना में अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.वही इकबाल हुसैन और मो अरब ने कहा की ग्रामीणों की उपस्थिति में योजनाओं का जांच के क्रम में सबसे अधिक शिकायत नल जल योजना का किया गया. अब तक सभी लोगों के घरों में नल का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की गयी.इस तरह से योजनाओं का जांच का स्वागत किया और योजनाओं का जांच में पूर्ण सहयोग करते हुए कहा की सरकार का सकारात्मक पहल है।इस अवसर पर संजय यादव रंजित कुमार दास प्रकाश राय आदि सभी ग्रामीण उपस्थित रहे ।

सालमारी से जयदेव यादव

Previous post बलिया बिलोन पुलिस ने देशी कट्टा के साथ चार बदमाशों को किया गिरफतार भेजा जेल
Next post बलिया बेलौन पुलिस ने एक पियक्कड़ सहित 3 अभियुक्त को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial