कटिहार जिला: कक्षा नौवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा प्रारंभ 18 मार्च से 24 मार्च तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा:राम नारायण यादव
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)
कक्षा नौवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गया है। 18 मार्च से 24 मार्च तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा।रामदयाल 10+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय परभैली के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि कक्षा नौवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा मार्च 2026, 18 मार्च से 23 मार्च तक की अवधि में आयोजित हो रहा है।18 मार्च प्रथम पाली में मातृभाषा, द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक गणित, द्वितीय पाली में 2:00 से 5:15 बजे तक अंग्रेजी, 20 मार्च को प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक द्वितीय भारतीय भाषा, द्वितीय पाली में 2:00 से 4:45 बजे तक विज्ञान, 23 मार्च को प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:15 तक एक्छिक विषय जिसमें गणित/ वाणिज्य/अर्थशास्त्र/ फार्मेसी/ संस्कृत/ अरबी/ मैथिली/ ललित कला/ गृह विज्ञान/ नृत्य एवं संगीत, द्वितीय पाली में 2:00 से 5:15 बजे तक ऐच्छिक विषय सुरक्षा/ ब्यूटीशियन/टूरिज्म/ डिटेल मैनेजमेंट/ ऑटोमोबाइल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर/ ब्यूटी एंड वैलनेस/ टेलीकॉम इट की परीक्षा ली जाएगी ।24 मार्च मंगलवार को प्रथम पाली में एक्छिक विषय ललित कला/गृह विज्ञान/ नृत्य/ संगीत, द्वितीय पाली में वेबसाइट ट्रेड के सुरक्षा/ ब्यूटीशियन/टूरिज्म/डिटेल ऑटोमोबाइल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर/ ब्यूटी एंड वैलनेस टेलीकॉम की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी।प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि दोनों पाली में 15 मिनट का प्रारंभिक आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा। एस्पोस्टिक दृष्टिबाधित एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं को लेखन रखने की अनुमति दी जाएगी।
