April 4, 2026

लावारिश हालात में मिली 21 वर्षीय एक युवती कि लाश। लोगों में मचा हड़कंप

Read Time:2 Minute, 7 Second

Reporting by आशीष कुमार

लावारिश हालात में मिली 21 वर्षीय एक युवती कि लाश। लोगों में मचा हड़कंप।मामला बाराचट्टी थाना अंतर्गत केंदुआ बुमेर रोड स्थित केंदुआ पुल के पास लगभग 21 वर्षीय लड़की का मृत शरीर सड़क किनारे फेका हुआ था हालांकि किसी ने मृत शरीर की पहचान नही सका , शव को देख सुबह टहल रहे कुछ परिदर्शियों ने देखा तो तुरंत स्थानीय थाना बाराचट्टी को कॉल किया ततपश्चात बाराचट्टी थाना रामलखन पंडित अपने जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुचे और स्थल का जायजा लिया साथ ही शव को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया हालांकि मृत लड़की कहाँ की है अभी स्पष्ट नही हो सका है और ये भी अभी स्पष्ट नही हो सका है कि मौत किस कारण से हुआ लेकिन आशंका जताई जा रही है लड़की की मौत जहर खाने से हुई है क्योंकि लड़की की शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट या किसी प्रकार निसान नही था। शव को देख आसपास के लोग इकट्ठा होकर तरह तरह के बात कर रहे थे लोगो का कहना ये भी था कि कहूदाग वनागर को देख फेकने वालो ने ये भी समझा होगा कि आगे जंगल होगा लेकिन आगे गावँ की चकाचौन्ध रौशनी देख कर शव को फेककर फरार हो गया। इधर थाना अध्यक्ष रमलखन पंडित से घटना स्थल का जायजा लिया है त्वरित कार्यवाई करते हुए शव को अंतिम परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत का कारण स्पष्ट ही सके साथ ही पुलिस आगे की भी कार्यवाई कर रही है।

Previous post शब्दाक्षर’ दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन-सह-बाल काव्य संग्रह लोकार्पण समारोह तीन सत्रों में सफलतापूर्वक सम्पन्न
Next post ओडिशा में कोरोना का विस्फोट 53 छात्राएं और 22 एमबीपीएस स्टूडेंट पाए गए पॉजिटिव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial