April 4, 2026

दौड़ते-दौड़ते थम गई जिंदगी: सेना की तैयारी कर रहे युवक की प्रैक्टिस के दौरान मौत।

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के मेदनीपुर (बघार पंचायत) निवासी सोनू कुमार सिंह (पिता–भागीरथ सिंह) की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सोनू रोज की तरह सुबह मनिहारी रेलवे ग्राउंड में दौड़ का अभ्यास करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौड़ के दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथ मौजूद युवकों ने तत्काल उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. खुर्शीद आलम ने बताया कि युवक अचेत अवस्था में लाया गया था, जांच में नाड़ी और सांस नहीं चल रही थी। प्रारंभिक तौर पर ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी। मेहनती और अनुशासित सोनू का सपना सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना था। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Previous post जनता दरबार में उभय पक्षों की सहमति से चार मामलों का निस्पादन, तीन नये प्रतिवेदित।
Next post महेशाडीह में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, बंद कमरे में मिला शव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial