ढाई किलो सोने की लूट ट्रेन की चेन पुलिंग कर लूटकांड को दिया अंजाम गोलियां बरसाकर भागे लुटेरे
बिहार के कटिहार में अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। यूं कहें कि उनके मन में कानून और पुलिस का भय बिल्कुल समाप्त हो गया है। इसी क्रम में कटिहार में ट्रेन से सफर कर रहे स्वर्ण व्यवसाई ज्वेलरी दुकानदार से ढाई किलो सोना लूट का मामला प्रकाश में आया है । बताया जा रहा है कि हाटे बजारे एक्सप्रेस में कोलकाता से सहरसा जा रहे मधेपुरा के न्यू ज्वेलर्स के मालिक पारस सोनी से अपराधियों ने लगभग डेढ़ करोड़ मूल्य का सोना लूट लिया। बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी कोलकाता से सोना खरीद कर सहरसा जा रहे थे। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच हथियार दिखा कर उनके साथ लूटपाट की।इसके बाद लुटेरों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों (सहयात्री) ने बताया कि चार अपराधी चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे और वहां पहले से मोटरसाइकिल लेकर खड़े लोगों के साथ फरार हो गये। रेल एसपी संजय भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि काढ़ागोला और बखरी के बीच हाटे बजारे एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे ट्रेन के एसी बोगी की चेन पुलिंग कर बैग में रखा ढाई किलो सोना लूट कर भाग गए। जिस जगह यह घटना हुई वो इलाका रेल थाना के तहत नवगछिया में है जबकि यह कटिहार जिला के बरारी काढ़ागोला से सटा हुआ है, इसलिए कटिहार पुलिस और रेल थाना पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है ।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
