April 4, 2026

मध्य प्रदेश के रीवा में मजदूरी का पैसा मांगने पर काट दिए दलित के हाथ

Read Time:1 Minute, 30 Second

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मजदूरी के रुपए मांगने पर कुछ लोगों ने 45 वर्षीय एक दलित मजदूर का हाथ ही काट दिया ।मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरमौर पुलिस थाना अंतर्गत डलमऊ गांव की है। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया है कि डलमऊ गांव में मजदूरी के रूप में मांगने पर गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक साकेत के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया। वही वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने कटे हाथ को छुपाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में उसे बरामद कर लिया। उन्होंने कहा पुलिस साकेत को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई वहां डॉक्टरों के एक दल ने ऑपरेशन के बाद कटे हाथ को फिर से जोड़ दिया है ।खून बढ़ने के कारण साकेत की हालत नाजुक है, वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Previous post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Next post युवतियों के बाथरूम में मकान मालिक के दामाद ने छिपाकर रखा था कैमरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial