April 4, 2026

मध्य प्रदेश में अमेजॉन के जरिए हो रही है और गांजे की ऑनलाइन तस्करी, मामला दर्ज

Read Time:1 Minute, 9 Second

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पिछले दिनों पकड़ी गई है ऑनलाइन गाजा तस्करी के मामले में पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन को भी आरोपी बनाया है। कंपनी से पुलिस से कई सवाल किए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई । 7 दिन पहले भिंड के गोहद में मेरीजुआना तस्करी मामले का खुलासा हुआ था। 13 नवंबर को गोहद थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने 21 किलो गांजे के साथ सूरज पवैया और ढाबा संचालक विजेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गांजे की सप्लाई और तस्करी अमेजॉन की मदद से करने की बात कबूली थी । जांच में पता चला कि आरोपी बाबू टैक्स नाम की फर्जी कंपनी बनाकर अमेजॉन कंपनी ने सेलर के रूप में रजिस्टर्ड था ।

Previous post बोधगया मंदिर सलाहकार पार्षद की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
Next post राजस्थान में बड़ी सियासी हलचल गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial