April 8, 2026

करंट से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Read Time:1 Minute, 46 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के तिनघरिया रेलवे ढाला के समीप बुधवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वही गम्भीर स्तिथि के बाद इलाज के ले जा व्यक्ति की मौत रास्ते में हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम बिंद टोली निवासी चंद्रिका महतो (50)कुरसेला हाट-बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिनघरिया ढाला के पास अचानक जमीन में फैले बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वही रास्ते में अधेङ व्यक्ति की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन के अंदर बिजली का तार क्षतिग्रस्त होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे धुआं निकल रहा था और आसपास की जमीन में करंट फैल गया था। इसी दौरान नंगे पैर जमीन पर पड़ते ही चंद्रिका महतो करंट की चपेट में आ गए।

Previous post सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
Next post नशे में हंगामा कर रहे 9 गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial