April 4, 2026

बेमौसम बारिश से फसल क्षति पर विधायक ने जताई चिंता, मुआवजे की मांग

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने हालिया चक्रवात व बेमौसम बारिश से किसानों की हुई भारी फसल क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कटिहार को पत्र भेजकर मनिहारी क्षेत्र में आंधी-पानी से प्रभावित फसलों का जल्द आकलन कराने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।अपने पत्र में उन्होंने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण खेतों में तैयार गेहूं, मक्का और आलू की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। विधायक ने प्रशासन से शीघ्र राहत पहुंचाने की अपील की है।

Previous post इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
Next post केवाला पंचायत में ज्ञान केंद्र-सह-पुस्तकालय का उद्घाटन, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial