April 5, 2026

प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने डीएम को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग किया है

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्राणपुर क्षेत्र में आंधी तूफान से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गया है : मो.रफीक।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में आयी तेज आंधी तूफान और बारिश से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गया है।अचानक बे मौसम खराब होने से खेतों में लगी मक्का और गेहूं की फसल जमीन पर गिर गया है।जिससे प्राणपुर प्रखंड के किसानों को भारी नुकसान हुआ है।प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने इस बारे में डीएम आशुतोष द्विवेदी को पत्र लिखकर जानकारी दिया है। प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने पत्र में लिखा है कि प्राणपुर के सहजा,केहुनियां,केवला, उत्तरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज,गौरीपुर प्राणपुर, काठघर,पथरवार,धरहन और बरझल्ला सहित कई पंचायतों में किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने पत्र में लिखा है। फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा किसानों को दिया जाय।किसान के प्रति उप प्रमुख ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त आंधी से क्षतिग्रस्त मक्का की जांच कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाय। स्थानीय ग्रामीणों ने उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच कराकर किसानों को मुआवजा मिलेगा।

Previous post कटरिया के पास वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला
Next post कदवा में आंधी से तैयार मकई की फसल को हुआ व्यापक नुकसान धनगामा पंचायत में के किसान को सबसे अधिक हुआ नुकसान: चमरु यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial