June 14, 2026

कटरिया के पास वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला

Read Time:1 Minute, 19 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कटरिया के समीप रविवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बताया गया कि जांच अभियान में बिना हेलमेट, बिना आवश्यक कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते पाए गए चालकों से कुल 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की भी बारीकी से जांच की। जांच अभियान के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया और कई लोग नियमों का पालन करते नजर आए।

Previous post अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रेफर
Next post प्राणपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मो. रफीक ने डीएम को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग किया है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial