April 5, 2026

मोतिहारी में यौन शोषण के आरोपी दारोगा के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

बिहार के मोतिहारी जिले से एक हतप्रभ कर देने वाली घटना सामने आई है । यहां एक युवती ने दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है ।इसके साथ ही प्राथमिकी में दारोगा के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का भी नाम दिया गया है ।जानकारी के अनुसार घोड़ासहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दारोगा के पिता को एक शादी समारोह से गिरफ्तार कर लिया है ।वहीं आरोपी दारोगा भागने में सफल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दारोगा सनी कुमार जहानाबाद जिले के घोसी थाना में पोस्टेड है। वह 2018 बैच के दारोगा बताया जा रहा है ।दरोगा पर आरोप है कि उसने घोड़ासहन थाना निवासी एक लड़की का शादी का झांसा देकर 14 वर्षों तक यौन शोषण किया। युवती लंबे समय से उनके रिलेशनशिप में थी। बाद में सनी को नौकरी हो गई नौकरी के बाद से वह शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान दो बार प्रेग्नेंट हुई इसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन गर्भपात भी कराया गया। बाद में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। घोड़ासहन थानाअधक्ष ने बताया है कि आरोपी दारोगा फरार चल रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

Previous post सहरसा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी स्वर्ण व्यवसाई के दुकान से मिली 44 बोतलें
Next post बिजनौर:- उद्घाटन के लिए नारियल पटका तो नारियल की जगह टूट गई सड़क, जांच के आदेश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial