बिजनौर:- उद्घाटन के लिए नारियल पटका तो नारियल की जगह टूट गई सड़क, जांच के आदेश ।
यूपी के बिजनौर में बीजेपी विधायक लगभग सवा करोड़ की लागत से बनी एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के दौरान नारियल को जैसे ही सड़क पर फेंका तो नारियल तो नहीं टुटा पर सड़क टूट गई । यह देखकर विधायक गुस्सा हो गए उन्होंने मौके पर जांच टीम को बुलाकर सड़क के नमूने सील करने के आदेश भेज दिए।जानकारी के मुताबिक बिजनौर के अजीजपूरा में झालू नहर पटरी की सारे 7 किलोमीटर सड़क सिंचाई विभाग के सिंचाई खंड द्वारा बनाई जा रही है। सड़क का लगभग 700 मीटर का टुकड़ा बन चुका है। सड़क का शुभारंभ करने के लिए गुरुवार की शाम भाजपा सदर विधायक सूची चौधरी और उनके पति मौसम चौधरी मौके पर पहुंची थी। सड़क पर विधायक द्वारा नारियल मारने के बाद सड़क टूट जाने पर वह आग बबूला हो गए और आला अफसरों को फोन कर वहीं सड़क पर बैठ गई ।उसके बाद जांच टीम मौके पर पहुंची और सड़क की जांच की गई। मामले में जांच टीम द्वारा सड़क के सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
