April 4, 2026

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने किया उन्हें याद

Read Time:1 Minute, 38 Second

अंकित सिंह तोमर

योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 146वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, भारत माता के महान सपूत, स्वतंत्र भारत की अखंडता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 146वीं पावन जयंती को पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। यह तिथि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के समय तमाम षड्यंत्रों को बेनकाब करने का कार्य सरदार पटेल जी ने किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ से रविवार को 75 मोटरसाइकिल सवारों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और उनके राष्ट्रीय एकता और अखंडता के कार्य को स्मरण करता हूं।

Previous post पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
Next post सीआरपीएफ के जवानों ने बाइक रैली निकाल दिया एकता का संदेश : अवधेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial