April 4, 2026

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दिया बधाई

Read Time:1 Minute, 28 Second

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 83वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी नजर आए पूर्व के केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ज्ञात हो कि कार्यकर्ताओं ने मुलायम के जन्मदिन पर 83 किलो के दो और 51 किलो एक लड्डू मंगवाए थे । कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस काम को देखकर मुलायम सिंह ने कहा कि मुझे खुशी तब होगी जब किसी गरीब का जन्मदिन भी इसी तरीके से मनाया जाएगा ।

Previous post पूर्व राज्यपाल कुरेशी बोले योगी सरकार आजम खान की जान लेना चाहती है
Next post युपी– यशवीर आश्रम में 26 मुस्लिमों को कराई हिंदू धर्म में वापसी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial