April 4, 2026

नकली खाद से भरी जोगाड गाड़ी जब्त, एसडीओ ने किया कारवाई

Read Time:1 Minute, 46 Second

बारसोई नगर पंचायत के ब्लॉक चौक में मंगलवार की तड़के नक़ली पोटास से भरी एक जुगाड़ गाड़ी को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़ा जिसमें 50 बोरी एमओपी लदे थे। भिड़ का फायदा उठाकर ड्राईवर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। मामले में इसकी सूचना एसडीओ राजेश्वरी पांडे को दुरभाष दिया गया। एसडीओ अविलंब घटनास्थल पर पहुंचे तथा उक्त वाहन को थाने ले जाने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि वाहन में मिले खाद के चालान पर अंकित नाम पाल एग्रो फर्टीलाइजर पश्चिम बंगाल के टुनिदिघि अंकित था, तथा जब्त किए गए खाद सालमारी जा रही थी। इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि नकली खाद बाजार में बिकना चिंता का विषय है इससे इससे खेतों में लगीं फ़सल प्रभावित होगी, इस मामले में जिला पदाधिकारी से बात हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रबंध करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है । एसडीओ ने पूरे अनुमंडल क्षेत्र के अनुज्ञप्ति धारी खाद दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही खाद-बीज क्रय विक्रय करे। अवैध अथवा शिकायत पाएं जाने पर कार्रवाई होगी।

Previous post महाराष्ट्र– कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज न लेने वाले को मिल रही है यह सजा
Next post अनुज्ञप्ति धारी खादबीज दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा आवेदन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial