बारिश के वजह से ईदगाह में नही पढ़ी गई नमाज, मस्जिदों में अता की नमाज ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व गुरुवार को प्रखंड के मुस्लिम समाज हर्षोल्लास के साथ मनाया। मौसम खराब रहने के कारण ईदगाह में होने वाले सबसे बड़े नवाज को रद्द कर दिया गया। इसके कारण लोग अपने घरों के साथ-साथ नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा किया। बकरीद को लेकर एक ओर जहां मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी है तो वहीं दूसरी ओर प्रखंड प्रशासन भी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुरी तरह से सजग है। अकीदतमंद जामा मस्जिद ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर, कालसर पंचायत के सभी मस्जिद में नमाज पढ़ी गईं । मौलाना मो आफताब आलम, मो अबुल हसन नूरी ने कहा कि मुसलमान भाई उत्साह के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा किया। लोगों ने घरों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया। मुसलमानों का त्योहार ईद उल अजहा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। इस रोज सभी इस्लामी बकरे की कुर्बानी देते हैं। नमाजी जिला परिषद मो शाहिद अख्तर, पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, मुखिया रुस्तम अली, मुखिया प्रतिनिधि मो सलीम, मुखिया प्रतिनिधि मो मोइन उर्फ मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि मो शाहबाज उर्फ मुन्ना, सरपंच प्रतिनिधि मो इदरीश सहित अन्य लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा किया।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
