August 24, 2026

आरपीएफ के सक्रियता से आसामाजिक तत्वों में दहशत ।

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग के दौरान गुरुवार को तीन मोबाइल चोरो को चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के दक्षिणी रेल फूट ओवर ब्रिज के पास से तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग कटिहार जिला निवासी बताए जाते है। जिसमे विजय कुमार, कुंदन कुमार और सोनू कुमार साह शामिल है। जिन्हे आरपीएएफ ने गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में पकड़े गए सभी लोगो के विरूद्ध रेल थाना में धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इनपेक्टर राकेश कुमार, सीपीडीएस टीम, जीआरपी एवं अन्य बल सदस्य सब इंस्पेक्टर अबेदनानंद सिंह, अनुज कुमार, अंकित कुमार सहित आरपीएफ के मनोज सिंह, रोजित यादव और जीआरपी के जवान आदि मौजूद थे। पकड़े गए लोगो का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है।रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Previous post जर्जर बिजली के तार बदलने को लेकर ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन ।
Next post बारिश के वजह से ईदगाह में नही पढ़ी गई नमाज, मस्जिदों में अता की नमाज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial