April 4, 2026

रक्षामंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी मंगलवार से सक्रिय,तैयारिया जोरों पर

Read Time:3 Minute, 6 Second

एन सी वर्मा/वी के रस्तोगी सीतापुर।

शहर के ग्रास फार्म पर उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार किया जा रहा है। बैरीकेटिंग का कार्य भी चल रहा है। जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थल को तैयार करने में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी अपना खाका तैयार कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुवार को रक्षा मंत्री का सीतापुर आगमन है। डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने स्वयं मंगलवार की दोपहर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा से लेकर पार्टी के अन्य जिम्मेदार भी तैयारियों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी मंगलवार से सक्रिय हो गई हैं। एनएसजी की टीम भी सीतापुर पहुंच रहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि रक्षामंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं उनका कहना है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी आ रहे हैं। एनएसजी की टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां का जायजा लेगी। साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा एजेंसिया संपर्क में हैं। एएसपी ने बताया कि जिले के पुलिस फोर्स के अलावा बाहर से भी भारी पुलिस फोर्स की मांग की गई है।बाहर से तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 10 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 60 दारोगा आ रहे हैं। साथ ही अन्य पुलिस बल भी गैर जनपदों से मंगाया गया है। इसके अलावा पीएसी बल भी भारी संख्या में तैनात किया जा रहा है। महिला विंग भी लगाई जा रही है। उनका कहना है कि वर्दी के अलावा सादे कपड़ों में भी भारी पुलिस बल व सुरक्षा बल तैनात किया जा रहा है। एएसपी का कहना है कि रक्षामंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Previous post अनुज्ञप्ति धारी खादबीज दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा आवेदन।
Next post अंधेरे को दूर करने के लिए आगे आया पटेल ट्रेडर्स
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial