April 4, 2026

कटिहार के गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा एक की मौत व दो घायल

Read Time:2 Minute, 44 Second

कटिहार में बीते रविवार की रात लगभग 11 बजे रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में ऑटो और बाइक की भिड़ंत में ऑटो से गिरा व्यक्ति पीछे से आ रही हाईवा की चपेट में आकर अपनी जान गवा बैठा। वही इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि ऑटो चालक सुरक्षित बच गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रानीपतरा थाना क्षेत्र के चांदी कटवा गांव का निवासी रामकिशन शर्मा के रूप में की गई है । मृतक रामकिशन अपने रिश्तेदार को लेने के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन आ रहा था । इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। उधर बाइक सवार घायल दोनों युवक की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के केहाट निवासी नजरुल हक एवं दूसरा सौरव कुमार जो बैठेली गांव निवासी के रूप में हुआ है। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे बाइक सवार के परिजनों ने बताया कि मार्केटिंग के सिलसिले में यह लोग कटिहार आए थे और वापस घर लौटने के दौरान गोविंदपुर चौक के समीप हादसे का शिकार हो गए। इधर दोनों घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर दूसरी तरफ रौतारा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंची ,जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले के अनुसंधान में जुट गई। गौरतलब हो कि डीबीएल कंपनी द्वारा पूर्णिया से कटिहार मनिहारी सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सड़कों पर भारी मात्रा में डीबीएल कंपनी के भारी भरकम लोडेड वाहनों का आवागमन तीव्र रफ्तार से होता है । जिससे अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। मृतक के परिजनों ने इस घटना कि जांच की मांग करते हुए प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है ।

Previous post स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार की देखभाल अच्छे से कर सकता है- सतीश महाना
Next post भारत बंद के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन हाई एलर्ट पर ,विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किया फ्लेग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial