April 4, 2026

जम्मू कश्मीर में जमात से जुड़े 300 स्कूलों को बंद करने का आदेश 15 दिन में कर दिए जाएंगे सील

Read Time:59 Second

सरकार ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े करीब 300 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है । स्कूलों को जमात की संस्था सलाम-ए-आम (FAT) की ओर से जम्मू कश्मीर में चलाया जा रहा था । इन स्कूलों को अगले 15 दिनों के भीतर सील कर दिया जाएगा और यहां पढ़ने वाले छात्रों को पास के ही दूसरे विद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा । राज्य जांच एजेंसी (SIA)की तफ्तीश में FAT पर अवैध काम करने, धोखाधड़ी, बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाए गए थे। इस संस्था की ओर से संचालित 300 से अधिक स्कूल अवैध रूप से अधिगृहित सरकारी एवं सामुदायिक भूमि पर पाए गए हैं ।

Previous post गोपनीय पूछताछ हेतु बारसोई पहुंचे NIA की चार सदस्यीय टीम, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर ।
Next post अमर हुतात्मा राम प्रसाद बिस्मिल जयंती धूमधाम से मनाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial