April 4, 2026

बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:3 Minute, 29 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी सहित नपं एवं प्रखंड के जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए । बैठक के दौरान अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने उपस्थित गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील करते हुए सुझाव मांगे। इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने कहा कि आगामी बकरीद पर्व को लेकर हो रही है। इस बैठक में प्रशासन की तैयारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग की अपील करते हुए किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कही गई साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे जिले में साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए साइबर सेल एक्टिव है इसलिए किसी भी प्रकार के अफवाहों या संवेदनशील खबरों को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करने से बचें । ऐसी स्थिति में वैसे असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर है । और ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन एवं पदाधिकारी के तैनाती के साथ पुलिस पेट्रोलिंग किए जाने की बात कही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुर्बानी पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न करा लिया जाएगा और किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा ।एसडीपीओ ने कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। पर्व के दौरान अगर कोई अफवाह फैलाई जाती है तो इसकी सूचना अविलंब प्रशासन को दें ताकि कोई अनहोनी होने से रोकी जा सके । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता तनवीर आलम, जदयू प्रखंडों अध्यक्ष मामून रशीद, मोनू यादव , वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तिलक साह, राजद नेता दिलीप राय, मोहम्मद मिथुन , मो० अफरोज, सुमित यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post थाना प्रांगण में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post मोबाइल चोरी के आरोपी को पीट पीटकर मार डाला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial