विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम सह पौधा रोपण का किया गया आयोजन
गया से आशिष कुमार
वजीरगंज प्रखण्ड अंतर्गत पतेड़ मंगरावां पंचायत के सुढ़नी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत के मुखिया श्री राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में मुखिया जी के द्वारा जीवन में पेड़ पौधे के महत्व पर जानकारी देते हुए सभी से एक एक पौधा लगाने के लिए अपील किया गया। एवं बताया गया कि मनरेगा से पंचायत में चिन्हित स्थान पर फलदार पेड़ पौधे लगाया जाएगा जिसमें हम सभी का दायित्व है कि लगे पेड़ पौधे को सरक्षित करें। कार्यशाला के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि नीरज कुमार के द्वारा ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे नुकसान पर सचेत करते हुए सभी से पेड़ पौधे को अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए अनुरोध किया गया साथ ही साथ पंचायत में पोषण को बढ़ावा देने के लिए सहजन, आँवला, केला, नींबू आदि के पेड़ पौधे लगाने के लिए सभी से अपील किया गया। इस मौके पर सरपंच महेश कुमार सुमन के द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से पेड़ लगाने के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यशाला के बाद मुखिया जी एवं सोनम देवी, लालो देवी, सकुन्ती देवी, सविता देवी, जीविका कर्मी धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य अनुज दास के द्वारा सुखाबीघा में सहजन का पौधा लगाया गया इस कार्यशाला में पूर्व सरपंच इंद्रदेव पासवान, भीम यादव शिक्षक, राजू यादव,अमीरक पासवान छोटे लाल यादव वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वर्तमान सरपंच महेश कुमार सुमन, अनुज दास वार्ड सदस्य आदि उपस्थित रहे।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
