प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावे अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने किया। प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यालय नियम का पालन करते हुए स-समय आते हैं।विद्यालय के समय सारणी के अनुसार शिक्षक- शिक्षिकाएं वर्ग में निष्ठा पूर्वक पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं। विद्यालय में अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं। अविभावक का भी सहयोग मिलता है। जिस कारण से विद्यालय का संचालन बहुत अच्छा से चल रहा है।प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने कहा कि जब से हमने विद्यालय योगदान किया है, तब से विद्यालय की दशा एवं दिशा बदलने में लगे हुए हैं। विद्यालय में शैक्षणिक माहौल एवं विद्यालय में स्वच्छता बरकरार रखने,नियमित रूप से पठन-पाठन करने, शत प्रतिशत छात्र छात्राओं स्कूल पोशाक में आने,प्रधानमंत्री पोषण योजना गुणवत्तापूर्ण संचालित करने आदि जैसे कार्य को अमली जामा पहनाने में लगे हुये हैं। विद्यालय के रखरखाव एवं सुव्यवस्थित करने के दिशा में प्रयत्नशील हैं और आगे भी प्रयत्नशील रहेंगे। प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय भेजने को कहा।बच्चें जब विद्यालय से घर जाएं तो घर पर भी अभिभावक अपने देखरेख एवं संरक्षण में पठन-पाठन अवश्य करायेंगे।प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले वर्ग 1 से 5 तक के 100 छात्र- छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक वितरण किया गया। जिसमें वर्ग एक में 19, वर्ग दो में 18, वर्ग 3 में 17, वर्ग 4 में 28, वर्ग 5 में 18, छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक किशन गुप्ता,शंभू राय,शेखर कुमार सुमन ने अहम भूमिका निभाया। सभी शिक्षकों ने उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है। प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने कहा कि नये सत्र में नामांकन जारी है। जल्द ही सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें वितरण किया जाएगा।
