केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जन जागरण का हुआ आयोजन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
केन्द्र की भाजपा सरकार अपने नौ वर्षों की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए चलायी जा रही बेमिशाल अभियान की धार को कुंद करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता की गयी।इसमे विधायक श्री सिंह ने केन्द्र सरकार की नौ साल बेमिशाल के नारे को छलावा बताया।कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बढ़ती बेरोजगारी,आसमान छूती महंगाई, किसानों की आमदनी दोगुणा करने की केन्द्र सरकार की घोषणा को ठगनेवाला बताया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार को जनविरोधी बताते हुए, सरकार की आलोचना की ।देश मे व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की ।किसानों के लिए लाये गये काले कानून को किसानों के दवाव में वापस लेना पड़ा। घरेलूगैस की बढ़ती कीमत , अन्य उपभोक्ता सामग्री की आसमान छूती कीमत को भाजपा की गलत नीतियों का परिणाम बताया। घटती रोजगार के अवसर, सरकारी उपक्रमों को नीजी हाथों में बेचे जाने की आलोचना की ।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, गोकुलानंद यादव, गोपाल यादव, मन्नान, चिन्मय अतीत सिंह,पुतुल राही, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
