April 4, 2026

पंजाब सरकार पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू कहां भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू का अपनी सरकार के प्रति रवैया अभी तक नहीं बदला। कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराजगी रखने वाले सिद्धू ने अब चन्नी सरकार को भी धमकाना शुरू कर दिया है ।पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यदि उनकी सरकार ने ड्रग्स और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। सिद्धू की कैप्टन अमरिंदर सिंह से लंबे समय तक उनकी तनातनी चली और अंत में अमरिंदर ने पार्टी छोड़ दी। अमरिंदर के बाद सीएम बनाए गए चन्नी से भी सिद्धू की नहीं बन रही है। सिद्धू ने हाल ही के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में इसे उन्होंने वापस ले लिया ।हाल ही में जब चन्नी उन्हें लेकर करतारपुर नहीं गए तो एक बार फिर दोनों के बीच टकराव सामने आ गया ।

Previous post फिर कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक मजदूरों को देंगे 5–5 हजार की मदद ।
Next post ए आर रहमान की बेटी खातीजा की आवाज के दीवाने हुए लोग, दुबई में दिया जबरदस्त परफॉर्मेंस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial