April 5, 2026

पूर्णिया में लगेंगे म्यूजिकल फाउंटेन पर्यावरण मंत्री ने की घोषणा ।

Read Time:1 Minute, 0 Second

बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू पूर्णिया पहुंचे हैं। इसी दौरान मंत्री ने ध्रुव उद्यान में रुद्राक्ष का पेड़ लगाया ।तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ध्रुव उद्यान के जीर्णोद्धार को लेकर एक करोड़ की राशि वन विभाग को दी जाएगी। वन विभाग की ओर से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सौरा नदी के तट पर पौधारोपण के लिए वन विभाग के अधिकारी को निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, पूर्व विधायक शंकर सिंह सहित कई जाने-माने राजनीतिकार मौजूद थे ।

Previous post पूर्णिया में नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर।
Next post पुलिस ने पीछा कर मवेशियों से लदे ट्रक को किया बरामद कानपुर के तीन तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial