April 6, 2026

नील सरस्वती मंदिर से धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नील सरस्वती मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई । रथयात्रा का समापन आबादपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण बनाए गए भगवान के मौसी के घर में हुई । पौराणिक कथा अनुसार भगवान जगन्नाथ को पूरे धूमधाम के साथ उनके मौसी के घर पहुंचाया जाता है जहां श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों द्वारा आगामी 8 दिनों तक पूजा एवं सेवा की जाती है । ज्ञात हो कि नील सरस्वती मंदिर प्रांगण के समीप इस्कॉन के द्वारा भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र की पूजा-अर्चना पिछले कई सालों से समयानुसार किए जाते हैं। जिसका देखरेख मायापुर इस्कॉन से आए हुए श्रद्धालुगण करते हैं । इस रथ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुगण उपस्थित हुए तथा रथ को खींचकर आबादपुर पहुंचाया। इस दौरान राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि सहित पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलता दिखा । रथ यात्रा कार्यक्रम को संचालित करने के मुख्य भूमिका में स्वपन कुमार साह, गौतम कुमार साह, भोला साह, राम सरदार, पवित्र सरदार, अरुण कुमार साह, संजीव साह, अभिषेक चौधरी, जयंत चौधरी, सहित अन्य लोग रहे । वही भगवान जगन्नाथ के दर्शन उपरांत आशीर्वाद लेने हेतु पहुंचे पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता चंद्र भूषण ठाकुर, लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, जदयू नेता काशी गोस्वामी, आबादपुर मंडल अध्यक्ष मीहीर मुखर्जी, विधान पार्षद प्रतिनिधि पिंटू यादव, भाजपा नेता वरुण झा, राजद नेता दिलीप कुमार राय, युवा नेता जदयू मोनू यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Previous post पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
Next post अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड में योग शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial