July 26, 2026

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड में योग शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यरत सभी विभागों के पदाधिकारी एवं सहकर्मियों ने हिस्सा लेते हुए योगाभ्यास किया । इस दौरान बीडीओ प्रियंका ने कहा कि योग के माध्यम से तन मन स्वस्थ रखने के गुढ़ सिखाया गया तथा उपस्थित लोगों को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने का अपील किया गया । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने कहा कि योग के माध्यम से तन मन को स्वस्थ रखने सहित चित्त की वृत्तियों को नियंत्रण मे रखा जा सकता है। बीपीआरओ संतोष कुमार ने कहा कि आनेवाली युवा पीढ़ी राष्ट्र की धरोहर है, युवा पीढ़ी के साथ सभी लोगों को स्वस्थ रहने हेतु प्रतिदिन योगा अभ्यास करना चाहिए । इस अवसर पर डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, प्रोग्राम पदाधिकारी रमणिकांत सूरज, आरो रानू कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post नील सरस्वती मंदिर से धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ।
Next post मनिहारी गंगा तट पर योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial