April 4, 2026

रामनवमी को लेकर कुर्सेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट

Read Time:2 Minute, 2 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला में रामनवमी पर्व को लेकर कुर्सेला परिक्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए कुर्सेला थाना पुलिस ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों एवं जुलूस मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि क्षेत्र में हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जा सके।प्रशासन द्वारा रामनवमी जुलूस को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। डीजे, लाउडस्पीकर के उपयोग एवं जुलूस की समय-सीमा को लेकर भी स्पष्ट गाइडलाइन निर्धारित की गई है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous post गैस किल्लत और महंगाई पर फूटा गुस्सा, कटिहार में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सप्लाईर पर मनमानी का लगाया आरोप
Next post कुर्सेला में दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial