April 4, 2026

समाज के सहयोग से ही होता है समाज में सेवा कार्य- राजेश

Read Time:2 Minute, 19 Second

Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर

जनपद में स्थित मो. प्रेम नगर मे डाक्टर हेडगेवार भवन में विहिप की वार्षिक धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने धर्म रक्षा निधि के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया कि संगठन के सेवा कार्य जैसे एकल विद्यालय, क्षत्रवास, मोबाइल मेडिकल वैन, हॉस्पिटल,और संगठन में अपना पूरा जीवन घर परिवार को छोड़ के देने वाले पूर्णकलिको के ऊपर होने वाले व्यय को धर्म रक्षा निधि के माध्यम से किया जाता है,चूंकि संगठन समाज के लिए सेवा कार्य भी करता है तो समाज का भी ये दायित्व होना चाहिए की भामा शाह की तरह आगे आकर संगठन की आर्थिक रूप से मदद करे। इस हेतु हमारे संगठन के द्वारा धर्म रक्षा निधि मद हेतु के लिए जिले के 10 प्रखण्ड व नगर में अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा।इसमें कार्यकर्ता समाज के बीच कूपन व रसीदों के माध्यम से अभियान को पूर्ण करेंगे।कार्यक्रम में प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमल मिश्रा, विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह , जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला कार्याध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला मंत्री महेश तिवारी, जिला सह मंत्री उपकार शील शुक्ला, राज दीपक खरे, जिला संरक्षक बंशीधर पाठक , जिला सह संयोजक अनुज भदोरिया, जिला मठ मंदिर प्रमुख महंत प्रीतम दास , जिला विषेस संपर्क प्रमुख मुकेश कनोजिया, नगर व प्रखण्ड के अध्यक्ष मंत्री संयोजक उपस्थित रहे।

Previous post ट्रैफिक जाम में फंसे आटो में महिला ने दिया बच्चे को जन्म।
Next post स्कूल बस छुटने के कारण नौवीं कक्षा की छात्र ने की खुदकुशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial