April 4, 2026

जीविका दीदियों के बीच पौधे का किया गया वितरण ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की कालसर पंचायत में जीविका सीएम शांति कुमारी की अगुवाई में 1610 फलदार एवं छायादार पौधे वितरण किया गया। वही रामपुर पंचायत के जीविका समूह से जुड़े दीरियों के बीच करीब 1600 पेड़ वितरण किया गया। जीविका की दीदियां गांव अपने घर के आस पास में पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करेंगी। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है। ताकि आने वाले भविष्य में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना ना करना पड़े। जीविका दीदी के माध्यम से पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण कर पेड़-पौधों की महत्ता को बताएंगी। कालसर पंचायत के विभिन्न क्षेत्र में सभी जीविका दीदियों के समूहों के बीच फलदार पौधे आम, अमरूद, कटहल, जामुन, आंवला, सागवान, मोहगनी, बेल के साथ-साथ महोगनी श्रेष्ठ आदि पौधे जीविका दीदी को ग्राम संगठन के माध्यम से वितरण किया गया है। कालसर पंचायत के वार्ड सख्या दस के वार्ड सदस्य कन्हैया कुमार उरांव ने कहा कि जीविका से जुड़े महिलाओं के बीच जीविका के पहल से पौधा का वितरण किया गया है। जीविका दीदी अपने घर के आस-पास पौधा लगाकर उसे देखभाल करें। पौधा जीवन के लिए बेहद जरूरी है। पौधा जितना हम लगाएंगे उतना ही हमें ऑक्सीजन मिलेगा। पौधा लगाने से फल की भी प्राप्ति होगा। पशु-पक्षी पौधे के नीचे आराम करते हैं। इसीलिए हमें पौधे लगाना अनिवार्य कार्य समझना चाहिए। कहा कि सभी को पौधे से पेड़ बनने तक के संरक्षण के लिए संकल्पित होना है। आने वाले भविष्य के लिए फलदार वृक्ष में फल लगे और उनके बच्चे इसके फल को खाएं और इसका भरपूर फायदा ले सकें। समूह के जीविका दीदी मूलो देवी, गीता देवी, करिश्मा देवी, संगीता देवी, रंगीला देवी, रुबती देवी आदि दर्जनों थे।

Previous post 9 अगस्त को धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर हुई बैठक ।
Next post कदवा विधानसभा के जदयु संगठन प्रभारी बने रौशन अग्रवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial