April 4, 2026

सपने में आई मां काली, बोली बली चाहिए… फिर महिला ने कर डाले रंगोटे खड़े करने वाले कारनामे ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अंधविश्वास और घरेलू कलह के चलते अपने दो जिगर के टुकड़ों को बेरहमी से मार डाला ।दोनों मासूमों को बचाने पहुंचे पिता पर महिला ने हमला किया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। दोनों मासूमों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। महिला मानसिक रूप रूप से विक्षिप्त भी बताई जा रही है ।महिला की इस हरकत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है । मामला बरेली के जिले अन्तर्गत फरीदपुर इलाके के ग्राम मटकापुर का है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि रात को उसके सपने में मां काली आई थी, मां काली ने उसे 2 बच्चों की बलि देने को कहा था ।

Previous post फसल अवषेष जलाने वाले किसानों का नही खरीदा जायेगा धान
Next post जनरल बिपिन रावत ने भारत के लिए चीन को बताया सबसे बड़ा खतरा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial