April 4, 2026

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Read Time:1 Minute, 18 Second

अंकित सिंह तोमर

जनपद बहराइच।।रविवार को भारत के एकता और अखंडता के प्रतीक भारत के पहले उप प्रधानमंत्री,भारतरत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में अधिकारी एवं कर्मचारी गण को बहराइच पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता/ अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को बताया गया। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Previous post আজ থেকে কিশোর সেতু প্রাইজমানি ফুটবল প্রতিযোগিতা শুরু
Next post लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने किया उन्हें याद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial